छात्रों और अभिभावकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

शेयर करे

फरिहा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में छात्रों के बीच हुए विवाद को लेकर छात्रो और अभिभावको ने एसडीएम को ज्ञापन सौपकर न्याय की मांग की।
निजामाबाद तहसील क्षेत्र के यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने एसडीएम निजामाबाद के यहां लिखित शिकायत करके धार्मिक भेदभाव सहित मारने पीटने का आरोप लगाया था। 24 अगस्त को कक्षा 11 में पढ़ रहे छात्रो ने सीट पर बैठने को लेकर आपस में विवाद कर लिया था। जिसमे छात्रो द्वारा आरोप लगाया गया था कि समाज मे घूम रहे अराजकतत्वो ने मारपीट किये हुए छात्रो को बहला फुसला कर सादे कागज पर यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के खिलाफ हस्ताक्षर करा लिया था। जिस पर एसडीएम ने तहसीलदार को जांच करने का आदेश दे दिया था। लेकिन जैसे बच्चो के अभिभावको को घटना की जानकारी हुई तो वे अपने बच्चो सहित विद्यालय पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी लिये और वे लोग प्रबन्धक अब्दुलाह खान से मुलाकात किया। इसके बाद उन्होंने बच्चो के साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त कर एसडीएम को ज्ञापन दिया कि हमारे बच्चे बहकावे में आकर नादानी किये हैं इनको बहला फुसला कर ऐसा कृत्य करवाया गया है। बच्चे इसी विद्यालय मंे अध्ययन करेगे। ये सभी बच्चे करीब 6 साल से इसी विद्यालय के छात्र है। अभिभावकांे ने कहा कि बच्चो को विद्यालय मे अनुशासन का पालन करना चाहिए। जिस विद्यालय मे अनुशासन नही होगा वहा पर पढ़ाई नही हो पाती। आगे सभी अभिभावकों ने विद्यालय प्रबन्धक से कहा की भविष्य में अगर बच्चे विद्यालय में कोई अनुशासन हीनता करते हैं तो अभिभावकों को अवश्य अवगत कराया जाय ताकि बच्चों को सही दिशा निर्देश दिया जा सके । छात्रों से जब पूछा गया तो सभी ने बताया कि हमको विद्यालय से कोई दिक्कत नहीं है , हम पूर्व की भांति इस विद्यालय में अध्ययन जारी रखेंगे। विद्यालय प्रबंधन, अभिभावक व छात्रों की आमने सामने आपसी बातचीत व मान मनौवल से सभी खुश व संतुष्ट दिखे। वही पर प्रबन्धक अब्दुलाह खान ने बताया कि हमारे विद्यालय मे किसी प्रकार का कोई भेदभाव नही है और विद्यालय मे 100 की संख्या मे ऐसे करीब बच्चे है जिनको मुफ्त मे शिक्षा दी जाती है उनसे किसी प्रकार का कोई शुल्क विद्यालय के तरफ नहीं लिया जाता है।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *