छात्र ने राज्य स्तर पर किया जनपद का नाम रोशन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। श्री लालसा राय इंटरमीडिएट कॉलेज, सठियांव के मेधावी छात्र पांचाल हर्ष विश्वकर्मा ने शैक्षिक सत्र 2025-26 में अयोध्या स्थित एसएसवी इंटर कालेज में आयोजित राज्य स्तरीय महीयषी महादेवी वर्मा वाद-विवाद प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय, जनपद एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। विद्यालय के प्रबंधक कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने सम्मानित किया।
प्रबंधक मुन्ना राय ने बधाई देते हुए कहा कि पांचाल हर्ष विश्वकर्मा की यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है। श्री लालसा राय इंटरमीडिएट कॉलेज, सठियांव का लक्ष्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। हर्ष की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
प्रधानाचार्य सतीश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे छात्र की यह उपलब्धि विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और निरंतर मार्गदर्शन का प्रमाण है। प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने छात्र की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *