छात्र ने डीएम, एसपी व शिक्षा मंत्री से लगायी न्याय की गुहार

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव स्थित श्रीमती कलावती देवी इंटर कालेज में बीस फरवरी को बोर्ड की परीक्षा के दौरान सुविधा शुल्क के नाम पर पन्द्रह सौ रुपया न देने पर छात्र को बेरहमी से विद्यालय के प्रबंधक ने पीट दिया था। इस दौरान वहां पर पहुंची जांच टीम (बैच) को छात्र ने आपबीती बताई थी। इस संबंध में थाने पर दी गई तहरीर पर कार्यवाही न होने से पीड़ित ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित शिक्षा मंत्री को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
सरायमीर थाना क्षेत्र के छित्तेपुर गांव निवासी मोहम्मद मजहर अली कक्षा दसवीं में पढ़ता है, उसने हाई स्कूल बोर्ड का फार्म क्षेत्र के महादेव इंटर कालेज डेमरी सिकरौर सहबरी सरायमीर से भरा था जिसका बोर्ड परीक्षा सेंटर क्षेत्र के श्रीमती कलावती देवी इंटर कालेज शिवराजपुर गया था। बीस फरवरी को सुबह की पाली में सोशल साइंस की परीक्षा थी। जैसे ही मजहर परीक्षा देने विघालय के अंदर गया वहां पहले से बच्चों से विद्यालय के प्रबंधक व कुछ लोगों द्वारा 1500 रुपये मांगा जा रहा था। इस बच्चे से भी मांगा गया। इसके पास सिर्फ 150 रूपये थे। इसने कहा कि बाकी पैसे मैं बाद में दूंगा। इसी बात को लेकर विद्यालय के प्रबंधक व कुछ लोगों द्वारा इसको पीटा गया। मजहर ने यह भी बताया कि उसी दौरान शिक्षा विभाग के उड़ाका दल की टीम पहुंची थी। जांच पड़ताल के बाद उड़ाका दल सहित सरायमीर थाने पर भी तहरीर दी गई थी। लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *