आश्वासन के बाद विद्युत कर्मियों की हड़ताल खत्म

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तीन दिनों से चल रही बिजली कर्मचारियों की हड़ताल ऊर्जा मंत्री एके शर्मा व संघर्ष समिति के साथ हुई वार्ता में मिले आश्वासन के बाद एक दिन पूर्व खत्म हो गयी।
संरक्षक प्रभु नारायण प्रेमी ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व से वार्ता होने के बाद हड़ताल वापस ले ली गई है। बैठक में हमारे नेता शैलेंद्र दुबे ने इसकी घोषणा की। वार्ता के दौरान सभी 14 सूत्रीय मांगो पर सहमति बन गई। अब तक कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई में चाहे एफआईआर हो, निलंबन हो या अन्य किसी प्रकार की कार्रवाई की गई हो, इसे शीघ्र ही वापस लिया जाएगा। संघर्ष के अन्य मुद्दों पर विचार करने के लिए आने वाले समय में वार्ता के माध्यम से हल किया जायेगा। हम इस हड़ताल में शामिल सभी पदाधिकारियों, संगठनों व कर्मियों का आभार व्यक्त करते है। इस दौरान एडीएम और एसपी सिटी को लायन आर्डर बनाए रखने के लिए उनका भी आभार जताया। जनपद वासियों को जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति के लिए कर्मियों को निर्देशित कर दिया गया है। इस दौरान राज नारायण सिंह, सैयद मुन्नवर अली, लालचंद यादव, ई शत्रुधन यादव, निखिल शेखर सिंह जनार्दन सिंह राम अवध यादव अवध राज यादव वीरेंद्र यादव नीरज त्रिपाठी राम विजय यादव अनुराग अजीत श्रीवास्तव वीरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में विद्युत कर्मी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *