कानून व्यवस्था भंग की तो होगी सख्त कार्रवाई

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस ने चेतावनी देते हुए बताया कि किसी भी सार्वजनिक स्थान, बाज़ार, सड़क, समारोह, कार्यक्रम या किसी भी क्षेत्र में मारपीट, उपद्रव, धमकाने, गुंडागर्दी या कानून-व्यवस्था भंग करने की किसी भी घटना को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा कृत्य करने वाले आरोपियों के विरुद्ध तत्काल गिरफ्तारी, कठोर धाराओं में अभियोग, निरोधात्मक कार्रवाई, और आवश्यकता पड़ने पर गैंगस्टर एक्ट सहित सबसे कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अपराधी चाहे कोई भी हो, कानून से नहीं बच पाएगा।
इसी क्रम में सोमवार की रात्रि में दूल्हे की गाड़ी व डीजे में टक्कर के उपरांत दबंगों द्वारा दूल्हे के गाड़ी पर किए गए हमले के प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेकर अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए थाना जीयनपुर पर अभियोग पंजीकृत कर दो अभियुक्तों सत्यम चौहान पुत्र हरिनाथ चौहान निवासी जामेतुलबनात कस्बा जीयनपुर थाना जीयनपुर व सौरभ पासवान पुत्र हरिकेश पासवान निवासी मेहनाजपुर नवोदय विद्यालय के पीछे थाना जीवनपुर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अन्य अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *