फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कोतवाली परिसर में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक चिराग जैन ने शुक्रवार को डीजे संचालकों के साथ बैठक किया। इस दौरान अचार संहिता का पालन कराने को लेकर होली त्योहार पर बिना परमिशन के डीजे न बजाने की हिदायत दिया। लोकतंत्र की मजबूती के लिए अधिक से अधिक मतदान करने को लेकर चर्चा किया गया।
डीजे संचालकों के साथ बैठक करते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक चिराग जैन ने कहा कि आचार संहिता का पालन जरूर करें। आचार संहिता का पालन करने के लिए बिना परमिशन के डीजे न बजावें। बिना परिमिशन के डीजे बजाने वालो पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मतदान में रुकावट की कहीं सूचना हो तो बताएं, आपका का नाम गोपनीय रखा जाएगा। होली में कोई नई परंपरा न डाली जाय, पुरानी परम्परा चालू रहेगी। होली मिलन को राजनैतिक रंग न दें। क्योंकि आचार संहिता लगी हुई है। साथ में धारा 144 लगी हुई है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान प्रतिशत को बढ़ाना है। चुनाव को सम्पन्न कराने में सहयोग करें। चुनाव कराने में कहीं भी कोई दिक्कत आती है तो तत्काल संबंधित अधिकारी को सूचना दें। कानून व्यवस्था का पालन करें। त्योहार और चुनाव में व्यवधान डालने वालों पर कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार, कोतवाल शशिचन्द चौधरी, अम्बारी पुलिस चौकी प्रभारी रज्जन द्विवेदी, अरबिंद यादव, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय