निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने विधान परिषद में अवैध घुसपैठ को लेकर और कठोर कार्यवाही किये जाने की आवश्यकता तथा मदरसों में सघन तथ्यात्मक जांच किये जाने पर चर्चा की मांग की।
उन्होंने कहा कि राज्य में अवैध घुसपैठ को लेकर राज्य सरकार की सक्रियता और सजगकता के कारण जहां राज्य में सुरक्षा का वातावरण बना है वहीं राज्य की कानून व्यवस्था की चर्चा देश ही नही विदेशो तक में हो रही है। लेकिन कहीं-कहीं लापरवाही के कारण सुरक्षा की चुनौती भी खड़ी हो रही है। जनपद आजमगढ में जब मदरसों की जांच हुई उसमें एक व्यक्ति को जांच में तो वहां उपस्थित दिखाया गया किन्तु दोबारा जांच हुई तब प्रकाश में आया कि वह व्यक्ति जब वहां उपस्थित पाया गया था उस वक्त ब्रिटेन में रह रहा था। यह ही नहीं उसने ब्रिटेन की नागरिकता तक भी ले ली थी। अब सवाल उठता है कि प्रशासनिक मशीनरी ने आखिर कैसे सत्यापन किया स्वाभाविक है, यदि ध्यान दिया गया होता तो यह स्थिति उत्पन्न नही होती।
अभी हाल में ही राजधानी लखनऊ में तो फिलिपिंस के एक नागरिक की तीन दिन नदवा के हॉस्टल में अवैध रूप से रूकने की जानकारी आई है। इस दौरान वह व्यक्ति ऐतिहासिक स्थल और गलियों में घूमा और प्रमुख स्थल की फोटों खींचे जाने की सूचना है। सरकार सक्रिय तंत्र के कारण मामला प्रकाश में आया। मदरसों में बायोमैट्रिक हाजिरी का कार्य तो हो रहा है, किन्तु कई स्थानों पर लोगांे ने इसमें भी फर्जीवाड़ा करने के रास्ते निकालने शुरू कर दिये हैं।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र