पदाधिकारियों के साथ बैठक में बूथ मजबूत करते पर हुई चर्चा

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कोयलसा स्थित सपा कार्यालय पर वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बूथ प्रभारियों संग बैठक की। बैठक में एसआईआर को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ.संग्राम यादव ने कहा कि भाजपा के लोग चुनाव जीतने के लिए साम, दाम, दंड, भेद हर तरह का रास्ता अपनाएंगे। इसलिए पंचायत चुनाव में हर स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जा रहा है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में अतरौलिया ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव और कोयलसा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेंद्र यादव ने कहा कि आज सरकार चला रहे लोग जनता के दुख दर्द को नहीं समझ रहे हैं। पूरे देश में वोट चोरी की घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में हमे अलर्ट मोड में रहने की जरूरत है। हमारा प्रयास रहेगा कि आने वाले पंचायत चुनाव में हमारे ज्यादा से ज्यादा प्रत्याशी जीतें। इसके लिए हमे हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना होगा।
इस मौके पर नरेंद्र यादव, अतरौलिया के चेयरमैन सुभाष चन्द्र जायसवाल, रामपलट गुप्ता, राजेन्द्र राम, कन्हैया गौड़, श्यामधर चौबे हरहर महादेव, चन्द्रजीत यादव, प्रदीप सोनी, बलवंत यादव, श्रवण यादव, सन्तोष यादव, कालिका यादव, समीम अहमद, दिनेश कुमार गौतम, फूलगेंद गौड़, प्रभुदीन यादब आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रमुख कोयलसा बर्मन यादव तथा संचालन जय प्रकाश यादव ने किया।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *