अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा में निषादराज की प्रतिमा स्थापित की गयी। इस दौरान हरिकीर्तन, रामायण पाठ के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद ने कहा कि निषादराज ने भगवान राम की नैया सतयुग में पार लगाई थी।
बुधवार को अजमतगढ़ कस्बा के घोसी मार्ग पर मछली बाजार में पोखरी के किनारे निषादराज की प्रतिमा विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के बीच स्थापित की गयी। इस दौरान अजमतगढ़ कस्बा के सैकड़ों की संख्या में लोगों ने जयकारा लगाकर निषादराज गुहा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद ने अपने संबोधन में निषाद समाज को संबोधित करते हुए कहा कि निषादराज ने सतयुग में भगवान राम की नैया पार लगाई थी इस युग में हम सभी उनके वंशज निषाद राज के दिखाए मार्ग पर चलते हुए अपने समाज को शिक्षित बनाने का कार्य करें व एकजुट होकर अपने अधिकार की लड़ाई लड़ने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम को प्रदेश सचिव विरेन्द्र निषाद, रविंद्र आनंद महाराज आदि दर्जनों लोगों ने संबोधित किया। नगर पंचायत अध्यक्ष पारस सोनकर द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रमेश निषाद ने किया। इस अवसर पर मुखराज, हरेंद्र राम, तीरथ, गणेश, साधु सहित सैकड़ों की संख्या में निषाद समाज के लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-फहद खान