महाराजा सुहेलदेव की मूर्ति का हुआ अनावरण

शेयर करे

पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फूलपुर तहसील के पवई मझौरा ग्राम पंचायत में महाराजा सुहेलदेव की मूर्ति की स्थापना की गई। मूर्ति का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर द्वारा किया गया।
उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव का 1017वां जन्मदिवस मनाया जा रहा है और इसी पावन अवसर पर उनकी मूर्ति की स्थापना होना हम सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव राजभर समाज के महान योद्धा, विद्वान एवं कुशल शासक थे, जिन्होंने समाज को एक नई दिशा दी। अध्यक्षता रिबई राजभर दिलीप राजभर मंच संचालक वेद प्रकाश मुन्ना यादव ने किया। इस अवसर पर रोहित बिन्द, प्रमोद यादव, मुकेश, सुनील राजभर, प्रमोद राजभर आदि उपस्थित रहे। सभी ने महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों को अपनाने और समाज में एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट-नरसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *