प्रतिमा स्थापना, भागवत कथा और भंडारा सम्पन्न

शेयर करे

महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवरांचल क्षेत्र के प्रसिद्ध बुढऊ बाबा मंदिर में धार्मिक आस्था और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां बाबा की प्रतिमा स्थापना के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
विद्वान आचार्यों एवं पंडितों द्वारा प्रतिमा स्थापना वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराया गया। इसके पश्चात सात दिनों तक चले श्रीमद् भागवत कथा में कथावाचक ने भगवान की लीलाओं का विस्तार से वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया। कथा के दौरान प्रतिदिन भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति रस में सराबोर होते रहे। समापन दिवस पर मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने पूरी व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था देखने को नहीं मिली।
इस अवसर पर प्रयास व देवारा विकास सेवा समिति जैसे कई सामाजिक संगठन व कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया और बाबा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *