सुभासपा युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष का हुआ स्वागत

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद बुधवार को प्रथम आगमन पर अभिषेक उपाध्याय का जोरदार स्वागत किया गया। वे लखनऊ से चलकर जैसे ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के फुलवरिया टोल नाके पर पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।
स्वागत से अवीभूत अभिषेक उपाध्याय ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी वर्ग के लोगों का हित है। इसके बढ़ते जनाधार को देख कर विरोधी दलों खास कर सपा और बसपा में खलबली मच गई है। उन्होंने कहा कि हम दो माह के अंदर एक लाख ब्राह्मण परिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से जोड़ देगे और 2027 के विधान सभा चुनाव में हमारी पार्टी का मुख्यमंत्री प्रदेश को मिलेगा।
उसके बाद इनका काफिला फुलवरिया, राजाराम नगर, होते हुए उनके पैतृक आवास कंदरा गांव में पहुंचा वहां पर भी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर कृष्ण कुमार राजभर, बृजेश कुमार शुक्ल, कुलदीप राजभर, दिनेश राजभर, मृत्युंजय पटेल, रामाश्रय यादव, अंकित यादव, चन्द्रशेखर पाण्डेय, अंगद चौबे, बिजय पाठक, कल्पनाथ, श्रवण राजभर, आकाश, अमन, बसन्त, आदित्य आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *