सुभासपा युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष ने डीएम आवास पर दी आत्मदाह की धमकी

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फूलपुर तहसील क्षेत्र के कन्दरा गांव निवासी और सुभासपा युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय ने दबंगों से परेशान हो कर आत्मदाह करने की धमकी दी है। इस संबंध में उन्होंने शुक्रवार को मुख्यमंत्री से लेकर मंडलायुक्त, डीआईजी और डीएम को ईमेल भेज कर तीन दिन का समय दिया है।
अभिषेक उपाध्याय का कहना है कि कन्दरा गांव में उनके पूर्वजों के नाम से बटवारा शुदा आबादी की जमीन और पुराना मकान है। तीन माह पूर्व जब वे जानवरों आदि से सुरक्षा के लिए उक्त जमीन की चहारदीवारी करने गया तो समाजवादी पार्टी के एक पूर्व विधायक की सह पर गांव के कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा उसे रोक दिया गया। तभी से वे अधिकारियों के यहां चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजस्व और पुलिस विभाग की जांच में भी वह भूमि उनकी पुश्तैनी सिद्ध हो चुकी है फिर भी प्रशासन उन दबंगों के आगे असहाय है। सरकार में रहते हुए भी दबंग उनको और परिवार को लगातार गाली दे रहे हैं और जमीन पर चहारदीवारी नहीं बनाने दे रहे हैं। वह अधिकारियों के यहां चक्कर काट काट कर निराश हो गया है।
दो दिन पहले वह अपनी चारदीवारी का निर्माण प्रशासन के निर्देश पर शुरू भी किया तो दबंगों ने ईट पत्थर चलाकर काम को रोकवा दिया। जिसमें उनके पिता अशोक उपाध्याय की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है। यदि तीन दिन के अंदर चारदीवारी का निर्माण नहीं होता है तो वह जिलाधिकारी आवास के सामने आत्मदाह कर लेंगे।
इस संबंध में एसडीएम फूलपुर अशोक कुमार का कहना है अभिषेक के आत्मदाह की चेतावनी मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो प्रकरण गंभीर है जो भी न्यायोचित होगा कार्यवाही होगी।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *