जिलाध्यक्ष के घर शोक प्रकट करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष बृजेश राय की माता के निधन के उपरांत उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधान परिषद सदस्य सुरेश कुमार त्रिपाठी जिलाध्यक्ष के पैतृक आवास बरजी पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट किया तथा इस शोक की घड़ी में पूरे परिवार को सांत्वना प्रदान किया।
उनके साथ पूर्व विधान परिषद सदस्य प्रमोद कुमार मिश्रा, जिलाध्यक्ष जौनपुर संतोष सिंह, पूर्व महामंत्री इंद्रासन सिंह, दिवाकर तिवारी, ध्रुव मित्र शास्त्री, मुन्नू यादव, जिला मंत्री विजय कुमार सिंह, कमलेश राय प्रभाकर राय, सर्वेश्वर पांडेय, परशुराम यादव, प्रदीप यादव, देव भास्कर तिवारी, जय नारायण दुबे, देवेंद्र पांडेय, उग्रसेन सिंह, विंध्यवासिनी प्रसाद पाठक, शाहिद आदि शिक्षकों ने शोक संवेदना प्रकट किया।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *