मृतक के परिजनों से मिले एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष

शेयर करे

अंजान शहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर पंचायत अजमतगढ़ के गुरु गोविंद नगर मोहल्ले में शनिवार को मंदिर परिसर में फिरोज अहमद का शव मिलने पर सनसनी फैल गई थी। लोगों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने ही फिरोज को बुरी तरह से मारा पीटा था जिसके कारण उसकी मौत हो गई। रविवार की शाम एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली मृतक के घर परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को इंसाफ दिलाने का का भरोसा दिलाया।
उन्होंने कहा कि परिजन इस कार्रवाई से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं। पुलिस इस घटना में लीपापोती कर रही है। इस घटना में दोषियों को पूरी तरह से बचाया गया है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण कोई स्पष्ट नहीं आया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस फिरोज को अपने साथ ले गई थी। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि बीजेपी मुसलमानों की हितैषी नहीं है। इस सरकार में इंसाफ मिलने की उम्मीद नहीं है। जबकि बीजेपी सबका साथ सबका विकास विकास की बात करती है। सामने निकाय चुनाव है इसलिए बीजेपी इस तरह का कार्ड खेल रही है। बुलडोजर से घर गिराये जा रहे हैं। कानून और अदालत का कुछ मतलब नहीं रह गया है। गुंडों क्रिमिनल को बचाया जा रहा है। गरीबों पर जुल्म हो रहा है। परिवार चाहता है कि इंसाफ मिले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाय। जबकि पुलिस ने अपने लोगों को बचा लिया है। परिवार जैसी मदद चाहेगा पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी। हम लोग पुलिस अधीक्षक से मिलकर वार्ता करेंगे।
रिपोर्ट-फहद खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *