सुभासपा के युवा मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी का हुआ स्वागत

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सोमवार को सुहेलदेव भारती समाज पार्टी के नवनियुक्त युवा मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह के प्रथम गृह आगमन पर जगह-जगह ज़ोरदार स्वागत पार्टी के पदाधिकारीयों द्वारा किया गया।
दीपक सिंह मनोनीत होने के बाद पहली बार लखनऊ से पैतृक निवास अहरौला के फत्तेपुर पहुंचने पर फुलवरिया टोल गेट पर सुभासपा के युवा मंच के जिला अध्यक्ष लालगंज कृष्ण कुमार राजभर, पूर्व जिला अध्यक्ष नवमी राजभर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी के जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ के द्वारा 1 बजे टोल गेट पर जोरदार स्वागत किया गया। युवा मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के द्वारा बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2027 में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व में सुभासपा उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी 2027 की रणनीति पर काम शुरू हो चुका है प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा रहा है राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर खुद इसके लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। कहा कि सपा का सपना सत्ता तक पहुंचने का सपना ही रहेगा, कांग्रेस के लोग जमीन खो चुके हैं, बसपा मात्र एक धोखा रह गयी है हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर दबे-कुचले, शोषित, किसान, नौजवान को हक की बात करते हैं और बेबाक राय से जाने जाते हैं। इस मौके पर यूथ के कृष्ण कुमार राजभर, विजय बहादुर सिंह, पूर्व अध्यक्ष नवमी राजभर, आशीष सिंह, कुलदीप राजभर, अजय राजभर, दिनेश राजभर, कल्लू यादव, प्रधान बृजेश यादव, अजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *