राज्य पुरस्कार विजेता ने छात्रों को बतायी मिट्टी के बर्तन बनाने की कला

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बा स्थित जनता इंटर कॉलेज में कौशल विकास हेतु कस्बे के प्रमुख स्वयंसेवी एवं इस विद्यालय के पूर्व छात्र एवं पाटरी कला में राज्य पुरस्कार विजेता बैजनाथ प्रजापति ने छात्र एवं छात्राओं को मिट्टी के बर्तन बनाने की कला एवं हुनर के बारे में बताया। छात्र एवं छात्राओं से मिट्टी के दीपक कुल्हड़ गमला गोल्लक आदि बर्तन बनवाया जिसको बच्चों ने उत्साह एवं रुचि पूर्वक ब्लैक पॉटरी के हुनर को सीखा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य शौकत अली सिद्दीकी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ब्लैक पाटरी के माध्यम से बच्चों को आगे चलकर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे। ब्लैक पाटरी के माध्यम से आप सभी अपने जीवन यापन को सरल बना सकते हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री एवं विद्यालय के प्रवक्ता विजय कुमार सिंह ने कहा कि ब्लैक पाटरी निजामाबाद की धरोहर है जिसको हमको आगे भी संजो कर रखना पड़ेगा। हमारे ब्लैक पाटरी की पहचान आज देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में किसी परिचय की मोहताज नहीं है।
इस अवसर पर राम सुधार, डॉ.दिनेश प्रताप सिंह, गणेश राम सोनकर, गिरीश यादव, सत्येंद्र सिंह, रहमान, रंजीत सोनकर, राजमणि सिंह, राहुल पाठक, सत्येंद्र पांडेय आदि शिक्षक उपस्थित थे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *