मोहम्मदपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिंद्रा बाजार की रामलीला का शुभारंभ पूर्व राज्य मंत्री डॉक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया। सर्वप्रथम गणेश वंदना के साथ मंचन का शुभारम्भ हुआ।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि रामलीला का मंचन हमें कई सीख देता है। जिसमें एक महत्वपूर्ण सीख यह भी है कि हमें जीवन में महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। क्योंकि इसी में सफल जीवन का राज छुपा होता है। राम लक्ष्मण भरत तमाम आदर्श पुरुष हैं। अगर उनका हम जीवन में अनुसरण करें तो कभी भी गलत कार्य नहीं कर सकते। तत्पश्चात राक्षसों के अंत आदि का मंचन किया गया। इस मौके पर लाला सेठ, भोला गुप्ता, शैलेंद्र मोदनवाल, संतोष शर्मा, गोलू प्रजापति, बंटी शर्मा, मुरली सेठ, अरविंद मौर्या, संतोष, शिवम, अर्पण, सक्षम मोदनवाल, अमित, रंजय योगेस्वर ने अपना किरदार निभाया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक उपाध्याय ने किया।
रिपोर्ट-एसपी यादव