स्टेडियम की टीम ने खिताब पर जमाया कब्जा

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत रविवार को जिला स्तरीय बालकों की बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन शशि भूषण त्रिपाठी, एक्स वारण्ट आफिसर, इण्डियन एयर फोर्स द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।
प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले मैच मंे प्रतिभाग निकेतन इण्टर कालेज ने शिब्ली नेशनल इण्टर कालेज को 34-13 के अन्तर से हराया। उसके बाद श्री दुर्गा जी पीजी कालेज ने हरिशचन्द्र मिश्रा पब्लिक स्कूल को 19-3 के अन्तर से हराया। उसके बाद सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने डा. मंसूर अहमद इण्टर कालेज शुम्भी की टीम को 27-20 के अन्तर से हराया। प्रतियोगिता का पहले सेमीफाइनल मैच मंे प्रतिभा निकेतन इण्टर कालेज ने श्री दुर्गा जी पीजी कालेज को 26-17 के अन्तर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया एवं दूसरे सेमीफाइनल मैच में स्टेडियम की टीम ने श्री दुर्गा जी पीजी कालेज को 27-19 के अन्तर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्टेडियम एवं प्रतिभा निकेतन स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें स्टेडियम की टीम ने प्रतिभा निकेतन को 42-27 के अन्तर से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। निर्णायक मृत्युंजय प्रजापति, ऋषिकेश मोहन एवं शिवानन्द कुमार थे। पुरस्कार वितरण क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अरूणेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी राजनारायण प्रसाद, ध्रुव चन्द मौर्या प्रधानाचार्य प्रतिभा निकेतन स्कूल, कार्यालय स्टाफ लालचन्द चैहान, अनुपम प्रजापति एवं समस्त प्रशिक्षक नागेन्द्र बास्केटबाल प्रशिक्षक, मिथिलेश यादव, मो.इरफान, अरविन्द कन्नौजिया, अवधेश यादव आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *