आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल एलवल में दीपावली के शुभ अवसर पर शनिवार को सर्वविघ्नहर्ता प्रथम पूज्य गणेश जी तथा समस्त ऐश्वर्य दाता मॉ लक्ष्मी की पूजा के उपलक्ष्य में मन मोहक रंगोली बनाई गई।
रंगोली बनाने में कला विभाग के सभी शिक्षक के मार्गदर्शन में सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी सूझ-बूझ, कलात्मक दक्षता व रंगों के उचित संयोजन से अद्भुत दृश्य का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर एक तरफ जहॉ विद्यालय के चारो वर्ग नेहरू हाउस, आजाद हाउस, बोस हाउस, व गॉधी हाउस के छात्रों के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया वहीं छात्रों ने अपने विभिन्न हाउस बोर्ड पर दीपावली के शुभ अवसर पर धन की देवी लक्ष्मी एवं सीता-राम की झॉकी प्रस्तुत कर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी हाउस के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कलाकृतियों के माध्यम से लोगों को आकर्षित किया। साथ ही पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इकोफ्रैण्डली (पर्यावरण हितैसी) रंगोली बनाई जिसमें रंगों का प्रयोग न करके अपशिष्ट पदार्थ (वेस्ट मैटेरियल) तथा फूलो का प्रयोग किया। प्रतियोगी छात्रों नें पटाखे व आतिशबाजी न करने का संदेश भी अपनी कलाकृति में दिया। प्रबंधक प्रशांत चन्द्रा ने सभी छात्र-छात्राओं व शिक्षको को दीपावली की हार्दिक शुभकामना दी। प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव ने कला विभाग व समस्त शिक्षको, छात्र- छात्राओं सहित समस्त विद्यालय परिवार को दीपावली की शुभकामना दी।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार