आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में स्थित मंदिर को सजाया गया था तथा शाम से ही भजन कीर्तन का कार्यक्रम प्रारम्भ हो गया था। इसके साथ ही नगर क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्रों में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। कई जगहों पर पांडाल बनाकर मूर्ति सजायी गयी थी और कई स्थानों पर झांकी बनायी गयी थी। सभी लोगों ने श्रद्धापूर्वक कृष्ण जन्मोत्सव पर्व को मनाया।
रानी की सराय प्रतिनिधि के अनुसार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर्व पर कस्बे मंे जहां दो दर्जन स्थानों पर झाकियां सजाई गई वहीं क्षेत्र के मंदिरों मंे भी लड्डूगोपाल के जन्मोत्सव की धूम रही। विशेष सजी दुकानों से लोगों ने आवश्यक खरीददारी की। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम की तैयारी खासतौर से बच्चों मंे पहले से रहती है। इस बार बाजार में विशेष दुकानें लगी जहां प्रतिमा आकर्षक परिधान आदि की लोगांे ने खरीदारी की। खीरे की खूब डिमांड रही। सौ रुपये तक बिक्री हुई। झाकियों में जहां माखनचोर के विभिन्न रुप की झलक रही वहीं आपरेशन सिंदूर की भी झलक मिलती रही। हर घर नंद के आनंद की धूम रही। कस्बे के निजामाबाद मार्ग पर सजी झांकी विशेष आकर्षक का केन्द्र रही।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा