अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर निकाय चुनाव में इस बार अतरौलिया नगर पंचायत से आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे जिसमें भाजपा से धर्मेंद्र निषाद, बसपा से राजेंद्र निषाद तथा सपा से सुभाष चंद जायसवाल, निर्दल प्रत्याशी अभिमन्यु, दिनेश मद्धेशिया, दीपक, बबीता, विवेक कुमार चुनाव मैदान में थे। शनिवार को मतगणना के दौरान सभी प्रत्याशियों में काफी उत्साह देखने को मिला।
सुबह मतगणना शुरू होते ही पहले राउंड में नगर पंचायत में बने बूथ संख्या 1,2,3 की मतगणना शुरू हुई, जिसमें भाजपा को 90, 383, 445, बसपा को 165, 18, 38, सपा 191, 253, 82 तो वही निर्दल प्रत्याशी दिनेश मद्धेशिया 48, 26, 21 मत प्राप्त किए। दूसरे राउंड की गिनती में बूथ संख्या 4,5,6 की गिनती शुरू हुई जिसमें भाजपा 214, 153, 75, बसपा 1, 8, 10, सपा 91, 314, 316, निर्दल दिनेश मद्धेशिया 31, 77, 85 मत प्राप्त किए। तीसरे राउंड की गिनती बूथ संख्या 7,8,9 से शुरू हुई जिसमें भाजपा 30, 304, 26, बसपा 1,8,1, सपा 231, 109, 236 तो वही निर्दल दिनेश मद्धेशिया 155, 84, 172 मत प्राप्त किए ,तत्पश्चात चौथे और आखिरी राउंड की गिनती शुरू हुई जिसमें बूथ संख्या 10, 11 से भाजपा 116, 55, बसपा 3,2, सपा 173, 269, तथा निर्दल दिनेश 115, 128 मत प्राप्त किए और सपा के सुभाष चंद जायसवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के धर्मेंद्र निषाद को 374 मतों से पराजित कर लगातार पांचवी बार रिकॉर्ड जीत दर्ज की। वहीं निर्दल प्रत्याशी दिनेश मद्धेशिया ने निकाय चुनाव में निर्दल प्रत्याशी के रूप में तीसरा स्थान हासिल किया। लगातार सपा की पांचवीं जीत पर नगर में जश्न का माहौल है तो वहीं भाजपा खेमे में उदासी छाई हुई है।
इनसेट—
सुभाष चंद्र जायसवाल का हुआ स्वागत
अतरौलिया (आजमगढ़)। नगर पंचायत अतरौलिया के पूर्व चेयरमैन सुभाष चंद जायसवाल की लगातार पांचवीं बार जीत पर पूरे नगर पंचायत में जश्न का माहौल है। जगह-जगह लोगों द्वारा फूल माला पहनाकर सुभाष चंद जायसवाल का स्वागत किया गया तो वहीं ढोल नगाड़े व पटाखे फोड़ कर लोग अपनी खुशी का इजहार किये। ज्ञात हो कि 2001 से 2006 तक पहली बार नगर अध्यक्ष रहे सुभाष चंद जायसवाल दूसरी बार 2006 से 2012 तक नगर अध्यक्ष रहे। तत्पश्चात महिला सीट पर 2012 से 2017 तक सुभाष चंद जायसवाल की पत्नी सावित्री देवी नगर अध्यक्ष के पद पर रही। 2017 से 2023 तक पुनः सुभाष चंद जायसवाल नगर अध्यक्ष चुने गए थे। इस प्रकार से 2023 में भी सपा ने यहां से अपना परचम लहराया। नगर अध्यक्ष सुभाष चंद जायसवाल के आवास पर पहुंचकर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
रिपोर्ट-आशीष निषाद