रमाकान्त यादव पर एक के बाद एक मुकदमा दर्ज किये जाने पर सपा का प्रतिनिधि मण्डल डीएम से मिला

शेयर करे

सृष्टि मीडिया आजमगढ़। बाहुबली पूर्व सांसद व विधायक रमाकान्त यादव पर एक के बाद एक मुकदमा दर्ज किये जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी से मुलाकात किया।
शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मण्डल जिलाधिकारी से मिला। प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से समाजवादी पार्टी के फूलपुर विधायक रमाकांत यादव के ऊपर एक के बाद एक मुकदमें लगाये जाने को गैरवाजिब बताया। प्रतिनिधिमण्डल ने जिलाधिकारी को क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत कराया। इस दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, संग्राम यादव, पूजा सरोज, रामदुलार राजभर, डॉक्टर एचएन पटेल, अखिलेश यादव, नफीस अहमद के साथ रामआसरे विश्वकर्मा, नन्दकिशोर यादव, पूर्व विधायक बृजलाल सोनकर आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *