खेल प्रतिभाओं को पूर्व सांसद फ़िल्म अभिनेत्री ने किया सम्मानित

शेयर करे

फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कैफ़ी आज़मी स्पोर्ट्स एकेडमी में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी और अभिनेत्री तनवी आज़मी ने खेल प्रतिभाओं को सम्मानित कर उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया।
ताइक्वांडो में कैफ़ी आज़मी स्पोर्ट्स एकेडमी ने सोलह पदक जीते थे। प्रतियोगिता इटावा के ज्योतिषबा फुले इनडोर में आयोजित इटावा ताइक्वांडो कप प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिसमें मेजवा गांव की बालिकाओं ने कैफ़ी आज़मी एकेडमी का मान बढ़ाया है। शबाना आजमी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यहां के प्रशिक्षक का मार्गदर्शन हमारे खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। अब तो हमारे खिलाड़ी निशाना भी सीधे पदक पर ही लगाते हैं। शबाना और तनवी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खिलाड़ियों के साथ स्वयं सेल्फी ली। स्वर्ण पदक विजेताओं को शबाना आजमी और तनवी आज़मी ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। मिजवा सोसायटी प्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी ने सभी का आभार प्रकट किया।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *