शरीर व मस्तिष्क के विकास के लिए खेल आवश्यक-एसडीएम

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शिक्षा क्षेत्र लालगंज के प्राथमिक विद्यालय गोगही प्रांगण में ब्लाक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी , विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार पंकज कुमार शाही व खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रुप से किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम लालगंज सुरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेले। खेल का महत्वपूर्ण स्थान है। शरीर व मस्तिष्क के विकास के लिए खेल अति आवश्यक है। जिसके उपरांत सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत, स्काउट गाइड ध्वजारोहण, मसाल दौड व मार्च पास्ट के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। बाल कीड़ा प्रतियोगिता में मुख्य रूप से 6 से 14 वर्ष के परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। जिसमे कबड्डी, खो-खो, गोला फेक, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर व 600 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, एकांकी आदि खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र यादव ने किया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *