खेल से होता है शारीरिक व मानसिक विकास

शेयर करे

गोसाईं की बाजार आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विकास खण्ड लालगंज के जनता सहयोग इण्टर कालेज परिसर मईखरगपुर में ब्लाक स्तरीय बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी मनोज कुमार शर्मा, खण्ड शिक्षाधिकारी विमल कुमार तिवारी व डा.सत्यप्रिय सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित, दीप प्रज्जवलित, ध्वजा रोहण व फीता काटकर किया।
ब्लाक स्तरीय बेसिक बाल प्रतियोगिता मे ंदौड़, कबड्डी, खो-खो, शाट पुट, लम्बी कूद, ऊंचीकूद, वाद, गोला फेंक सहित संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। खण्ड शिक्षाधिकारी विमल कुमार तिवारी ने कहा कि ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता ग्रामीण क्षेत्र के उत्कृष्ट छात्र छात्राओं की पहचान कर जिले स्तर व प्रदेश स्तर की खेल प्रतियोगिता मंे सम्मिलित कराया जाता है। खेल खेलने से बच्चों के मानसिक, शारीरिक सहित संपूर्ण विकास होता है। खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य श्रीराम विश्वकर्मा, अमरेश मिश्रा, धनंजय सिंह, विनय सिंह, डा.सत्यप्रिय सिंह, अमर बहादुर सिंह, भूपनारायन सिंह, शशिभूषण सिंह, संजीव सिंह, इन्द्रसेन सिंह, दिनेश कन्नौजिया, संक्रान्ति सिंह, धनन्जय सिंह, केके यादव, दिनेश कन्नौजिया, जया सिंह, अलका, ज्योति सिंह, नगेन्द्र यादव, सुशील यादव, बंदना चौबे, बविता आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-मिर्जा तारिक बेग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *