आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रदेश विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2025 आजमगढ़ के आयोजन के दूसरे दिन सीनियर बालिका वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और वाराणसी मंडल ने अपने प्रतिद्वंदियों को हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।
शुक्रवार को खेले गए मैच के दूसरे दिन अलीगढ़ ने मुरादाबाद मंडल को 2-0 से विंध्याचल मंडल ने कानपुर मंडल को 2-0 से स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने बस्ती मंडल को 2-0 से वाराणसी में आगरा को 2-0 से गोरखपुर मंडल ने लखनऊ को 2-0 से बरेली ने झांसी को 2-0 से और आजमगढ़ ने कानपुर को 2-1 से पराजित किया। अंडर -17 बालिका वर्ग मे कानपुर ने मेरठ को 2-0 से आजमगढ़ ने विंध्याचल मंडल को 2-0 से प्रयागराज ने झांसी को 2-0 से स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर में बरेली मंडल को 2-0 से और गोरखपुर मंडल ने मुरादाबाद मंडल को 2-0 से पराजित किया। अंडर- 14 बालिका वर्ग में गोरखपुर ने अलीगढ़ को 2-0 से प्रयागराज ने आगरा को 2-0 से मुरादाबाद मंडल ने लखनऊ मंडल को दो -एक से और गोरखपुर मंडल ने मेरठ मंडल को 2-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
मंडलीय खेल सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सुबह बारिश होने के बावजूद आयोजकों और कार्यकर्ताओं की मेहनत से मैदान को सुखाया गया, और मैच प्रारंभ किया गया। दोपहर में पुनः बारिश होने के कारण मैदान गीला हो गया पुनः उसको सुखाकर खेल प्रारंभ किया गया। इंद्रदेव की कृपा के बीच कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदौलत कार्यक्रम सफलता की ओर अग्रसर है। आज देर रात क्वार्टर फाइनल सेमीफाइनल और मौसम का साथ रहा तो फाइनल भी बालिकाओं की कराए जाएंगे।
आयोजन को सफल बनाने के लिए राज विद्यालय क्रीड़ा संस्थान के पर्यवेक्षक के रूप में नईम अहमद बरेली स्वयं उपस्थित रहे। साथ ही साथ मेरठ से ड्रोण वीर यादव बुलंदशहर से दुर्ग विजय सिंह गौतम बुद्ध नगर से पवन कनौजिया बरेली से ही निशांत शर्मा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जैदनरूलाह, डॉ.एहसान अहमद, सुरेंद्र कुमार सिंह, विनोद सिंह, भूपेश सिंह, अबरार अहमद, रामजन्म, अभिषेक कुमार, नरेंद्र यादव, अंगद यादव, अमित कुमार, अग्रसेन सिंह, दिलीप कुमार, हितेश कुमार, दिवाकर सिंह, नीरज आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार