पंचप्रण पर आकृष्ट कराया विशेष ध्यान

शेयर करे

लालगंज/गोसाई की बाजार आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विकास खण्ड पल्हना के पवनी कला विद्यालय परिसर में विराट हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम का शुभारंभ आरएसएस के प्रान्त प्रचारक रमेश ने दीप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने माता शबरी के द्वारा प्रदत्त जूठे बेर खाकर प्रदर्शित किया।
उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता का ही उदाहरण उनके द्वारा निषादराज की मित्रता से मिलता है। उन्होंने बलशाली बाली का सहयोग नहीं लिया अपितु निर्बल सुग्रीव को साथ लिया। संघ के तृतीय सरसंघचालक देवरस ने कहा था कि छुआछूत यदि पाप नहीं तो दुनिया में कुछ भी पाप नहीं। उन्होनें कुटुम्ब के सभी लोगों को कम से कम दिन में साथ भोजन करने, घर में कम से कम मोबाइल के प्रयोग पर बल दिया। उन्होंने भारतीय भाषा, वेशभूषा, भवन, भ्रमण, भजन एवं भोजन को अपनाने पर जोर दिया। संघ के शताब्दी वर्ष अन्तर्गत पंचप्रण पर विशेष ध्यान आकृष्ट कराया।
इस अवसर पर दीनानाथ, गोविन्द, आलोक, डा. अम्बरीष, डा. सन्तोष कुमार, पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन, जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, कल्पनाथ पासवान, जयशंकर सिंह, अरविन्द सिंह, जीत बहादुर सिंह, कृष्ण बिहारी सिंह, प्रतिमा सिंह, प्रगति सिंह, संगीता मौर्या, इन्द्रजीत यादव, उदय प्रताप सिंह, वकील चौरसिया, लल्लन राजभर, सिद्धार्थ आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता महन्त श्याम नारायण दास व संचालन डा. सत्यप्रिय सिंह ने किया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद/मिर्जा तारिक बेग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *