पत्रकार दीर्घा पर रहा सपा कार्यकर्ताओं का कब्जा

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा अनवरगंज में बने पार्टी कार्यालय और मकान का भव्य उद्घाटन और पार्टी के लिए हाल का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के दौरान भंवरनाथ से कंधरापुर तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया था। बड़े पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस फोर्स तैनात रही।
इस दौरान पत्रकारों की दीर्घा को भी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ता ने कब्जा कर लिया था। पत्रकार खड़े होकर कवरेज करने के लिए मजबूर थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंत्री रामाश्रय विश्वकर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर दुर्गा प्रसाद यादव, दरोगा सरोज, बेचई सरोज, एचएन सिंह पटेल, संग्राम यादव, नंदकिशोर यादव, कमला यादव, नफीस अहमद, अखिलेश यादव, कमलाकांत राजभर, पूजा सरोज, विद्या चौधरी, राजू राय, लालजी वर्मा, विजय यादव आदि मंचासीन रहे। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मंच पर आते ही तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया गया। मंच पर उपस्थित सभी लोगों ने बुकें, अंगवस्त्रम तथा चांदी का मुकुट भेंट कर सम्मानित किया।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *