आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने थाना सरायमीर एवं थाना दीदारगंज का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, क्षेत्राधिकारी फूलपुर अनिल कुमार वर्मा व अन्य अधिकारी, कर्मचारी गण मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सरायमीर में निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में अभिलेखो का अवलोकन किया गया, अभिलेखों के अवलोकन से प्रविष्टिया अपूर्ण थी जिन्हे पूर्ण किये जाने हेतु एक सप्ताह का समय एवं चेतावनी दी। एसपी ने जनसुनवाई रजिस्टर चेक किया सभी प्रकरणों के फिडबैक लिये जा रहे है, जनसुनवाई कार्य संतोषजनक पाया गया। थाना परिसर की साफ सफाई संतोष जनक नही पाये जाने पर अच्छी साफ सफाई किये जाने हेतु निर्देशित किया। थाना सरायमीर पर नियुक्त उप निरीक्षक विजय बहादुर सिंह की सेवा निवृत्त तिथि 31.07.2024 है, जिनका फिटनेश काफी अच्छा है तथा हल्का क्षेत्र के बारे मे अच्छी जनकारी होने पर जिन्हे पुलिस अधीक्षक द्वारा 2500 का नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया।
शस्त्र चालन के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारी, कर्मचारीगणों से जानकारी ली गयी तथा उनको बार-बार अभ्यास किये जाने का निर्देश दिया गया। थाना प्रभारी को नियमित रुप से सैनिक सम्मेलन कर कर्मचारीगण के समस्या निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। थाना परिसर में अपराध शीर्षकवार वाहनों को खड़ा किया जाय तथा नियमानुसार निस्तारण किये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।
पुलिस अधीक्षक ने दीदारगंज थाने पर नियुक्त मुख्य आरक्षी, आरक्षियो को बीट बुक पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया। शस्त्र चालन के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगणों से जानकारी ली तथा उनको बार-बार अभ्यास किये जाने का निर्देश दिया गया। थाना कार्यालय में अभिलेखो का अवलोकन किया, अभिलेखों के अवलोकन से प्रविष्टिया अपूर्ण पायी गयी जिन्हे पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी दीदारगंज को अवैध शराब, गोतस्करो के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने व अन्दर्जनपदीय सीमा होने के कारण नियमित रुप से चेकिंग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार