एसपी ने लिया एक्शन, नौ पुलिसकर्मी निलम्बित

शेयर करे

आजमगढ़ का मामला, बिना अनुमति मना रहे थे अवकाश

आजमगढ़ (सृष्टि मीडिया)। एसपी अनुराग आर्य ने गुरुवार को नौ पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया। मामला अनाधिकृत उपस्थिति का है। एसपी ने बताया कि चुनाव के समय ऐसी लापरवाही अक्षम्य है। यह पुलिसकर्मी बिना अवकाश और अनुमति के कई दिनों से अनुपस्थित चल रहे थे। आरक्षी मनीष कुमार, आरक्षी राजकुमार जायसवाल, आरक्षी राजेश कुमार, आरक्षी अवधेश राठौर, आरक्षी सुनील कुमार दिनकर, मुख्य आरक्षी फागू लाल यादव, आरक्षी आरक्षी देवनाथ यादव, आरक्षी दीपक वर्मा, आरक्षी उत्तम प्रताप सिंह शामिल हैं। एसपी की इस कार्रवाई से हड़कम्प का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *