सपा सुप्रीमो पर अमर्यादित टिप्पणी मुकदमा दर्ज

शेयर करे

अंजान शहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी की राजनीति में बड़ा धमाका हुआ। विधायक डॉ. एचएन सिंह पटेल अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जीयनपुर कोतवाली पहुंचे और थानाध्यक्ष व सीओ सगड़ी को एक पत्र सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि अश्वनी कुमार गुप्ता नामक युवक जोकि मोचीपुर लाटघाट का निवासी है उसने पूर्व मुख्यमंत्री और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व उनके सुपुत्र अर्जुन यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित और भद्दी-भद्दी गालियां दी हैं।
विधायक ने कहा है कि अश्वनी कुमार गुप्ता न सिर्फ भद्दी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं बल्कि पूरे यादव समाज को अपमानित करने वाले शब्दों का प्रयोग कर समाजवादी पार्टी की छवि धूमिल करने की साजिश कर रहे हैं। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं और यादव समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
विधायक डॉ. पटेल ने उक्त व्यक्ति की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक, डीआईजी और डीजीपी लखनऊ को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजकर कठोर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी दिखाता है।
इस पूरे मामले पर एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि उक्त युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-फहद खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *