शूटिंग प्रतियोगिता में एसपी स्टेनो व महिला आरक्षी सम्मानित

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। 25वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता 2025 के 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में स्टेट स्तर पर दूसरी रैंक (सिल्वर मेडल) प्राप्त करने वाले एसपी सिटी स्टेनों व महिला आरक्षी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 5-5 हजार रूपयें के नकद पुरस्कार से किया सम्मानित।
यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन लखनऊ द्वारा आयोजित 25वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता 2025 जनपद प्रयागराज में 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया, जिसमें संजीव पांडेय, स्टेनो एसपी सिटी आजमगढ़ द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस सेवाएं में द्वितीय रैंक (सिल्वर मेंडल) प्राप्त किया गया तथा 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता (महिला) में महिला आरक्षी शिरीना बानों द्वारा स्टेट स्तर पर द्वितीय रैंक (सिल्वर मेंडल) प्राप्त किया गया। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने उक्त स्टेनों व महिला आरक्षी को 5-5 हजार रूपयें नकद पुरस्कार से सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *