आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह गैंग के दो सहयोगियों समेत कुल ग्यारह अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुख्यात अभियुक्त संजय सिंह पुत्र छविनाथ सिंह निवासी हरई इस्माइलपुर व अभियुक्त अरशद पुत्र अब्दुल निवासी ग्राम अतरकच्छा थाना जीयनपुर की संगति जिले के कुख्यात अपराधी ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह से है। इनके आपराधिक कृत्यों से आम जनता काफी भयभीत है। इनका स्वतंत्र विचरण जनहित एवं लोकहित में उचित नही है।
इसी प्रकार गोकशी के मामले में आरोपित अभियुक्त बेचू कंकाली उर्फ खुर्शीद, निवासी नोनारी (कौरागहनी) थाना सरायमीर, अभियुक्त इरफान पुत्र अबु जफर, निवासी सदरूद्दीनपुर, थाना फूलपुर, अभियुक्त मेराज पुत्र सुफियान, निवासी कसाई मुहल्ला कस्बा थाना निजामाबाद तथा हत्या व लूट सहित कुल दस मामलों में आरोपित अभियुक्त शैलेन्द्र यादव उर्फ गुड्डू पुत्र बुद्दू यादव निवासी बभनौली माफी, थाना सिधारी व अभियुक्त गोपाल यादव पुत्र इन्द्रजीत यादव निवासी चकभाई खां थाना सिधारी तथा अभियुक्त वीरेन्द्र यादव पुत्र मेवालाल उर्फ डब्लू यादव निवासी कसड़ा आइमा, थाना जीयनपुर तथा गंभीरपुर थाना क्षेत्र के छांऊ ग्राम निवासी नदीम पुत्र शहाबुद्दीन शामिल हैं। इसी क्रम में चोरी की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्त छोटू उर्फ आतिफ, निवासी मुड़ियार, थाना फूलपुर को भी चिन्हित किया गया है। इसी के साथ गुजरात प्रांत के आलावा जिले के महराजगंज क्षेत्र में साइबर अपराध के लिए कुख्यात अभियुक्त राहुल मौर्या उर्फ उदय मौर्या पुत्र शंकर मौर्या निवासी रामपुर, थाना महराजगंज को शामिल किया गया है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार