एसपी ने खोली कुंटू सिंह गैंग के तीन सहयोगी समेत सात की हिस्ट्रीशीट

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने थाना प्रभारी जीयनपुर की आख्या के आधार पर कुख्यात अपराधी ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह गैंग के 3 सहयोगी समेत 7 अपराधियों जो लूट, छिनैती, नकबजनी व मारपीट जैसी घटनाओं में संलिप्त रहें हैं, उनकी आपराधिक क्रिया-कलापों पर सतत निगरानी हेतु हिस्ट्रीशीट खोली है। एसपी ने बताया कि अबुराफे पुत्र अनवर ग्राम अतरकच्छा थाना जीनयपुर कुल 2 मुकदमें, जाबीर पुत्र गुफरान ग्राम अतरकच्छा थाना जीयनपुर कुल 2 मुकदमें, फरहान पुत्र आलमगीर ग्राम अतरकच्छा थाना जीयनपुर, अखिलेश यादव पुत्र रामबहादुर यादव ग्राम खानपुर बिलारमऊ थाना फूलपुर कुल 16 मुकदमें, अंश उर्फ बबुआ पुत्र कामता प्रसाद सोनकर ग्राम खानपुर फत्तेह थाना अतरौलिया (सचिन यादव उर्फ लालू यादव गिरोह का सदस्य) कुल 15 मुकदमें नदीम अहमद पुत्र दोस्त मुहम्मद ग्राम पुराना थाना सरायमीर कुल 9 मुकदमें, अभियुक्त विजय प्रताप सिंह पुत्र स्व.दयानन्द सिंह ग्राम अमुवारी नरायनपुर थाना जीयनपुर कुल 6 मुकदमें शामिल हैं।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *