आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अवैध असलहा, जहरीली शराब, गांजा तस्करी व चोरी के 7 अपराधियों की पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सोमवार को हिस्ट्रीशीट खोली।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा अवैध असलहा तस्कर, चोरी, अवैध शराब व गांजा तस्करी जैसी घटनाओं में संलिप्त रहें, कुल 7 अपराधियों के आपराधिक क्रिया-कलापों पर सतत निगरानी हेतु हिस्ट्रीशीट खोली गयी, जिनकी निगरानी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि अभियुक्त मुनिल पुत्र सीताराम निषाद, निवासी चकिया दुबे रामपुर थाना तहबरपुर के विरूद्ध थाना तहबरपुर पर कुल 5 मुकदमें पंजीकृत हैं। अभियुक्त द्वारा अवैध तमंचा-कारतूस, गांजा तस्करी, जहरखुरानी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। इसका हिस्ट्रीशीट संख्या-34ए है। अब्दुल रहमान पुत्र मेराज अहमद निवासी इसरौली, थाना सरायमीर द्वारा वाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर भैंस इत्यादि चोरी की घटना करना व पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने के अभियोग पंजीकृत हैं। इसके विरूद्ध 4 अभियोग पंजीकृत है। जिसकी हिस्ट्रीशीट संख्या- 68ए है। जावेद उर्फ सोनू पुत्र जहीर निवासी फतेहपुर मेंहनगर द्वारा क्षेत्र में गैंग बनाकर गोवध व गौ-तस्करी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। इसके विरूद्ध विभिन्न थानों पर 9 अभियोग पंजीकृत हैं जिसकी हिस्ट्रीशीट संख्या-101ए है। इसी प्रकार अभियुक्त राम विलास यादव पुत्र रामदास निवासी सीही, थाना जहानागंज सहयोगियों के साथ मिलकर अवैध अपमिश्रित कच्ची जहरीली शराब बेचने का अभ्यस्त अपराधी है। जिसके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों पर 4 अभियोग पंजीकृत है। इसका हिस्ट्रीशीट संख्या-122ए है। अभियुक्त अभिषेक गुप्ता उर्फ निरहुआ पुत्र गोपाल गुप्ता निवासी मुण्डा थाना सिधारी द्वारा गाड़ियों की चोरी कर बेचना, अवैध शराब व गांजा की बिक्री करने जैसे अपराध किए गए है। इसके विरूद्ध जनपद के विभिन्न थानों पर 6 अभियोग पंजीकृत है। इसका हिस्ट्रीशीट संख्या-57ए है। संतोष उर्फ शोले पुत्र शिवपूजन निवासी खनियरा थाना देवगांव द्वारा अवैध शराब तस्करी करना व सहयोगियों के साथ मिलकर एक लाख 15 हजार रूपये चोरी करना जिसमें अभियुक्तों की निशानदेही पर उपरोक्त चोरी के पैसों की बरामदगी कर लिया गया था। अभियुक्त के विरुद्ध थाना देवगांव पर 3 अभियोग पंजीकृत हैं। इसका हिस्ट्रीशीट संख्या- 82ए है। अभियुक्त प्रदीप उर्फ दिनेश उर्फ दीपू पुत्र उमाशंकर निवासी कंजहित थाना देवगांव द्वारा अवैध शराब तस्करी के कारोबार में संलिप्त रहना व चोरी की घटनाओं को अंजाम देने से संबंधित थाना देवगांव पर 4 अभियोग पंजीकृत है। इसका हिस्ट्रीशीट संख्या-81ए है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार