संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र के लाहीडीह बजार में कई वर्षों से रोड खराब है। हल्की सी भी बारिश हो जाने पर रोड पर जल जमाव हो जाता है। आना जाना दुश्वार हो जाता है जबकि यह क्षेत्र सपा विधायक आलाबदी आजमी व सपा सांसद दरोगा प्रसाद सरोज के संसदीय क्षेत्र में पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि सपा सांसद व विधायक कभी भी इस जटिल समस्या पर ध्यान नहीं दिए। जबकि हम लोग दोनों लोगों से कई बार कह भी चुके हैं। इसके बाद भी दोनों नेताओं ने अभी तक कुछ भी नहीं किया।
लाहीडीह बजार मंे लगभग एक सप्ताह से एक बोर्ड लगा है जिस पर लिखा है लापता सांसद व लापता विधायक। बोर्ड पर सपा सांसद दरोगा प्रसाद सरोज व सपा विधायक आलाबदी आजमी का फोटो लगा है जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। चर्चा तो यह भी है। कि ग्रामीणों ने ऐलान किया है कि जल्द इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो हम लोग शांति पूर्वक लाहीडीह बाज़ार में आमरण अनशन पर बैठेंगे।
रिपोर्ट-राहुल यादव