जनपद स्तर पर एसपी ने किया पांच गैंग को सूचीबद्ध

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पशुतस्कर, आपराधिक, लैंगिक दुराचारी व शराब तस्कर से संबंधित कुल 5 गैंग को पंजीकृत किया है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि थाना सरायमीर से अभियुक्त मिर्जा आजम पुत्र इस्तियाक अहमद निवासी अबडीहा थाना सरायमीर, गैंग को जनपद स्तर पर “सूचीबद्ध” किया गया है। इसका कोड “डी-168” होगा। जिसके सदस्य अब्दलु कलाम पुत्र मोहिउद्दीन निवासी अबडीहा थाना सरायमीर, भारत यादव पुत्र जंगी यादव निवासी मंजीरपट्टी थाना सरायमीर हैं।
इसी क्रम में अभियुक्त सूरज गुप्ता पुत्र रामसरन गुप्ता निवासी चकिया कसरावल, थाना मेंहनजापुर गैंग को जनपद स्तर पर “सूचीबद्ध” किया गया है। इसका कोड “डी-169” होगा। जिसके सदस्य अभियुक्त गोविन्द मौर्य पुत्र रामफल मौर्य निवासी पुरानी बाजार मेंहनाजपुर है।
इसी प्रकार अभियुक्त रामनयन यादव पुत्र स्व.अवधू यादव निवासी कलन्दरपुर, थाना गम्भीरपुर गैंग को जनपद स्तर पर “सूचीबद्ध” किया गया है। इसका कोड “डी- 170” होगा। जिसके सदस्य अभियुक्त भोरिक यादव पुत्र जगरनाथ यादव निवासी कलन्दरपुर, थाना गम्भीरपुर है।
इसी प्रकार अभियुक्त करन उर्फ डब्बू राजभर पुत्र केदार राजभर निवासी पुष्पनगर (पूक) थाना दीदारगंज गैंग को जनपद स्तर पर “सूचीबद्ध” किया गया है। इसका कोड “डी- 171” होगा। जिसके सदस्य बब्लू राजभर महेन्द्र राजभर निवासी पुष्पनगर (पूक) हैं।
इसी क्रम में अभियुक्त सोनू यादव पुत्र इन्द्रदेव यादव उर्फ टिल्ठू यादव निवासी सैदपुर थाना कंधरापुर गैंग को जनपद स्तर पर “सूचीबद्ध” किया गया है। इसका कोड “डी- 172” होगा। जिसके सदस्य गिरधारी सिंह पुत्र अमरदेव सिंह, अमरदेव सिंह पुत्र कतवारू सिंह निवासीगण देवखरी थाना कंधरापुर हैं।़
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *