सृष्टिमीडिया आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा सक्रिय गैंग लीडर अपराधी अभियुक्त रंगेश यादव पुत्र बजरंगी यादव निवासी परतहिया थाना खुटहन जनपद जौनपुर के सदस्यों को “सूचीबद्ध” आपराधिक गैंग किया गया है। यह गैंग “रंगेश” गैंग के नाम से जाना जायेगा। इसका कोड नं. “डी- 99” होगा।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा सक्रिय गैंग लीडर अपराधी अभियुक्त रंगेश यादव पुत्र बजरंगी यादव निवासी परतहिया थाना खुटहन जनपद जौनपुर, जो वर्तमान समय में जनपद में एक संगठित गैंग बनाकर व स्वयं गैंग का लीडर बनकर आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ के लिए सरकारी देशी ठेके की आड़ में मिलावटी व अपमिश्रित शराब बनाने एवं तस्करी जैसे जघन्य अपराध कारित कर रहा है। जिससे जनमानस में सम्प्रदायिक तनाव व्याप्त है। इस गैंग के क्रिया कलापों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु गैंग को जनपद स्तर पर “सूचीबद्ध” आपराधिक गैंग किया गया है। यह गैंग “रंगेश” गैंग के नाम से जाना जायेगा। इसका कोड नं. “डी- 99” होगा। जिसके सदस्य निम्नवत है। पुनित कुमार यादव पुत्र दयाराम निवासी चकगंजली थाना दीदारगंज, रामभोज पुत्र सुग्रीव निवासी समसल्लीपुर थाना अहरौला, अशोक यादव पुत्र बाबूराम निवासी उतपुर थाना फूलपुर, मो. फहीम पुत्र मो. सईद निवासी रूपाईपुर थाना अहरौला, मो. नदीम पुत्र मो. सईद निवासी रूपाईपुर थाना अहरौला, मो. कलीम पुत्र मो. सईद निवासी रूपाईपुर थाना अहरौला, मो. नईम पुत्र मो. सईद निवासी रूपाईपुर थाना अहरौला, मो. सलीम पुत्र मो. सईद निवासी रूपाईपुर थाना अहरौला, पंकज यादव पुत्र दयाराम निवासी चकगंजली शाह थाना दीदारगंज, शहबाज पुत्र मो. रियाज निवासी माहुल थाना अहरौला, सूर्यभान पुत्र रामफेर निवासी गुवाई थाना दीदारगंज शामिल हैं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव