एसपी ने किया महराजगंज थाने का निरीक्षण

शेयर करे

महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने स्थानीय थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाने के चौकीदारों और क्षेत्रीय लोगों से संवाद, चौकीदारों को कंबल वितरण तथा परिसर में पौधारोपण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों की बैरक, मेस, साइबर हेल्प डेस्क, जनसुनवाई कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष व अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया तथा मेस को और आधुनिक बनाने व पुलिस कर्मियों के रहने व खाने की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। परिसर में लावारिस तथा मुकदमें में वांछित पड़े वाहनों के संबंध में भी जानकारी लिया। क्षेत्रीय लोगों से संवाद करते हुए कहा कि अपराध पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नागरिक और पुलिस को मिलकर काम करना होगा। इसमें आमजन कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों की गोपनीय सूचना देकर पुलिस की मदद कर सकते हैं। नगर पंचायत सभासद रिशु मिश्रा ने पासपोर्ट वेरीफिकेशन में होने वाली अवैध वसूली पर रोक लगाने के संबंध में कहा तो उन्होंने आस्वस्त किया कि इस तरह की शिकायतें यदि प्राप्त होती हैं तो ऐसे लोगों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *