आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा मुख्यमंत्री का वीरता पदक एवं पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा अति उत्कृष्ट, उत्कृष्ट सेवा पदक हेतु चयनित जनपद के कुल 7 पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक कैंप कार्यालय में वीरता पदक, अति उत्कृष्ट व उत्कृष्ट सेवा पदक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
एसपी श्री आर्य ने बताया कि उप-निरीक्षक श्रीप्रकाश शुक्ला स्वाट प्रभारी को कर्तव्य पालन के दौरान प्रदर्शित अदम्य साहस की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा वीरता पदक एवं एक हजार रुपए का प्रतिमाह भत्ता से सम्मानित किया गया है। इसी क्रम में अति उत्कृष्ट सेवा पदक से मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार (थाना निजामाबाद), मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार मिश्रा (थाना बिलरियागंज), मुख्य आरक्षी सूबेदार यादव (थाना तहबरपुर) व मुख्य आरक्षी अवधेश कुमार पाण्डेय (पुलिस लाइन्स) को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में उप-निरीक्षक विनय कुमार दुबे स्वाट टीम व मुख्य आरक्षी संजय सोनकर (पुलिस लाइन्स) को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। एसपी श्री आर्य ने बताया कि पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा अति उत्कृष्ट, उत्कृष्ट सेवा पदक हेतु जनपद के कुल 24 पुलिस कर्मियों का चयन किया गया था, जिसमें 18 पुलिस कर्मी गैर जनपद स्थानांतरित हो चुके हैं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार