आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा अपने कार्यालय में कोतवाली प्रभारी यादवेन्द्र पाण्डेय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा समय समय पर पुलिस कर्मियों द्वारा किये गये कार्यो की समीक्षा की जाती है। अच्छे कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में उन्होंने कोतवाली प्रभारी यादवेन्द्र पाण्डेय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरी निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक इनके द्वारा कार्य किया जाता है। इन्होने निष्ठापूर्वक लूट की घटना का मूल्यांकन कर अनावरण किया जो सराहनीय है। लूट की घटना के अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक ने यादवेन्द्र पाण्डेय के साथ सभी अधीनस्थ पुलिस कर्मियों को भी बधाई दी।
इस सम्बंध में कोतवाली प्रभारी यादवेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा जो प्रशस्ति पत्र दिया गया है मैं अपने टीम के सभी साथियों का आभार व्यक्त करता हूूं जिनकी मेंहनत और सहयोग से यह सम्भव हो पाया। उन्होने कहा कि ड्यूटी के प्रति समर्पण और निष्ठा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
रिपोर्ट-राहुल यादव