एसपी ने किया जहानागंज थाने का औचक निरीक्षण

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक ने थाना जहानागंज का औचक निरीक्षण किया तथा थाना समाधान दिवस पर जनता की शिकायतें सुनी।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा थाना जहानागंज का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें थाना कार्यालय, सीसीटीएन आफिस, मालखाना, बैरक, मेस, शौचालय, हवालात को चेक किया। उन्होंने कहा कि थाना परिसर में बने नालियों व चेम्बर की साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। थाना परिसर में खड़े वाहनों को अपराध शीर्षकवार खड़ी कर नियमानुसार निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। पेयजल की व्यवस्था चेक की गयी। शौचालय व छतों (दीवालो) पर लगे छोटे पौधे को काटने के लिए निर्देशित किया गया। मेस में लगें खिड़कियों में शीघ्र जाली लगवाने हेतु निर्देशित किया गया। मालखाने का निरीक्षण कर मालखाना मुहर्रिर को माल निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। थाना कार्यालय में अभिलेखों का अवलोकन किया गया, जनसुनवाई रजिस्टर को चेक किया गया तथा उसका फीड बैक भी लिया गया लम्बित शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक यथाशीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। थाना समाधान दिवस पर जनता की शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को मौके पर जाकर शिकायतों की तत्काल, निष्पक्ष व न्यायोचित जांच कर विधिक निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/संतोष यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *