बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना परिसर का शनिवार को जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना दिवस पर लोगों की समस्याओ को सुना और उसका तुरन्त निस्तारण करने के लिये उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रत्न सिंह को निर्देशित किया। थाना परिसर को जर्जर अवस्था में देखकर उसके निर्माण के लिए जिलाधिकारी ने जल्द से जल्द जमीन का निर्धारण करने को कहा। जिससे थाने का निर्माण हो सके। वही जिलाधिकारी के आदेश को संज्ञान में लेते हुए उपजिलाधिकारी द्वारा जमीन निर्धारित करने के लिए एक टीम गठित कर दी गई है। इसे जल्द से जल्द थाने का निर्माण हो सके। बिलरियागंज थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य को आदेश दिया गया कि थाने की साफ-सफाई रखरखाव रजिस्टर की सही ढंग से रखने के लिए आदेशित किया गया। बिलरियागंज थाना कई वर्षों से किराए के मकान पर चल रहा है और वह अब जर्जर अवस्था में हो चुका है इसको देखते हुए जिलाधिकारी ने इसके निर्माण के लिए आदेशित किया है। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा, थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य, उप निरीक्षक शिव कुमार यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र