अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र के बनकटिया गांव निवासी एक युवक 30 साल से घर से गायब पिता को ढूंढने के लिए दर-दर गुहार लगा रहा है।
उक्त गांव निवासी देवेंद्र पुत्र रमाशंकर ने बताया कि वर्ष 1980 से उसके पिता रमाशंकर घर से फरार हो गये। परिजनों ने उन्हें बहुत दिनों तक स्थानीय व बाहरी जगहों पर ढूंढा लेकिन कहीं पता नहीं चला। उस समय उनके छोटे पुत्र बड़ा होने पर अपने पिता को ढूंढने के लिए रौनापार थाना से लेकर सगड़ी तहसील पर प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगायी। वहीं पुत्र ने बताया कि पूर्व में भी पिता घर से फरार हुए थे। 8 वर्ष बाद कमाकर घर लौटे किंतु इस बार 30 वर्ष से घर से गायब होने पर वापस नहीं आये। बड़ा होने पर अपने पिता को ढूंढने की कड़ी मशक्कत की। नहीं मिलने पर थाना से लेकर तहसील पर गायब पिता की सूचना देकर गुहार लगा रहा हूं।
रिपोर्ट-फहद खान