बजट- किसी ने सराहा तो किसी ने बताया लॉलीपॉप

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। केन्द्र सरकार द्वारा आज 2024-25 का बजट पेश किया गया। बजट पर जनपद के लोगों की भिन्न भिन्न प्रतिक्रिया रही। किसी ने बजट को जनकल्याणकारी बताया तो किसी ने इसे लालीपाप व निराशाजनक बताया।

केन्द्र सरकार द्वारा पेश किये गये बजट के संदर्भ में अग्रसेन महिला महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र विभाग रिंकी सिंह ने बताया कि यह बजट गरीब, किसान, महिला, युवा के लिए लाभकारी है। बजट में तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की जो योजना है वह कारगर सिद्ध होगी। 10 वर्ष में यह सरकार 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से उपर उठाने में मदद किया। मंहगाई दर इस सरकार द्वारा नियंत्रण में रखा गया। औसत आय में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई। तीन नये रेलवे कोरिडोर की स्थापना, एयर पोर्ट की संख्या 149 करने तथा इन्फ्रास्टक्चर पर 11 हजार करोड़ खर्च करने का इस सरकार का प्रस्ताव रोजगार श्रृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा 24-25 के बजट में डेयरी किसानों के लिए नयी योजना तथा मछली पालन क्षेत्र में 55 हजार नये रोजगार का सृजन नये भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।
इनसेट
जनकल्याणकरी बजट-सूरज प्रकाश श्रीवास्तव

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी लालगंज के जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि यह बजट देश के विकास हित में है इस बजट में इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, फिलहाल 7 लाख की आय पर टैक्स नहीं, स्टार्टअप के लिए टैक्स छूट 1 साल बढ़ाई गई जो व्यवसायियों के लिए अच्छा साबित होगा। तीन रेल कॉरिडोर शुरू किए जाएंगे। यात्री ट्रेनों के परिचालन में सुधार किया जाएगा. पीएम गति शक्ति योजना में काम तेज किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अगले 5 साल में ग्रामीण इलाकों में दो करोड़ और घर बनाए जाएंगे। हवाई अड्डों की संख्या बढ़कर 149 किया जाएगा। रेलवे-समुद्र मार्ग को जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। पवन ऊर्जा के विकास पर जोर दिया जा रहा है। ब्लू इकॉनमी पर जोर दिया जाएगा जिससे। नीली अर्थव्यवस्था समुद्री संसाधनों का टिकाऊ तरीके से उपयोग करना है। टियर 2, टियर 3 शहरों को हवाई यात्रा से जोड़ेंगे। लक्षद्वीप में नई परियोजनाएं शुरू होंगी। 75 हजार करोड़ का लोन ब्याज मुक्त दिया जाएगा।
इनसेट-
लॉलीपॉप और निराशाजनक बजट

आजममगढ़। शहर कांग्रेस अध्यक्ष नजम शमीम ने बजट को चुनावी लॉलीपॉप और निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा बजट में देश की मुख्य ज्वलंत समस्याओं महंगाई बेरोज़गारी पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। बजट कॉरपोरेट हितैषी है इसमें गरीबों और आम लोगो के लिये कुछ नहीं है। इस बजट को चुनावी लॉलीपॉप के अलावा और कुछ नहीं कहा जा सकता। यह आम आदमी को निराश करने वाला बजट है।

आप जिलाध्यक्ष रविन्द्र यादव ने बताया कि यह बजट महंगाई बढ़ाने वाला और उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने वाला बजट है इस बजट में किसान, जवान, नौजवान किसी के लिए कोई नहीं प्रावधान नहीं है। जिस प्रकार से शिक्षा का बजट घटाकर 2.64 प्रतिशत से 2.5ः करना और स्वास्थ्य का बजट घटाकर 2.2 प्रतिशत से 1.98 प्रतिशत करना देश की 125 करोड़ जनता के साथ धोखा है।

सपा प्रवक्ता अशोक यादव ने कहा कि इस बजट में किसानों की कर्ज़ माफ़ी, नौजवानों के रोजगार, महिलाओं के किचन से लेकर उनकीआर्थिक स्थिति तथा गरीबों की आत्मनिर्भरता का कोई प्रावधान नहीं किया गया है। महंगाई से राहत, एलपीजी सिलिंडर, पेट्रोल, डीज़ल की बेतहाशा महंगाई की कोई चर्चा नहीं है यह बजट जनता को धोख़ा देने वाला जन विरोधी बजट है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *