दुर्घटना में घायल सैनिक की इलाज के दौरान मौत

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पांती गांव निवासी मिलिट्री जवान मुरलीधर यादव (26 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान रविवार को लखनऊ में मौत हो गई। जवान की पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में थी और वह छुट्टी पर घर आए हुए थे।
बृहस्पतिवार को आजमगढ़ से अपने गांव लौटते समय रात में उनकी बुलेट बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल मुरलीधर यादव को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी।
शहीद जवान का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह करीब 8 बजे सैनिक वाहन से पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव पांती लाया जाएगा। इस दौरान गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद आजमगढ़ के राजघाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक जवान के पिता वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्रवणयादव ने घटना की पुष्टि करते हुए यह जानकारी दी। मुरलीधर यादव दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे थे। जवान की असामयिक मौत से गांव और क्षेत्र में शोक की लहर है वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *