आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पूर्व मंत्री यशवंत सिंह के प्रतिनिधि रहे स्व.रघुपति सिंह की याद में बना स्मृति द्वार का लोकार्पण विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह रिशु ने बृहस्पतिवार को उनके पैतृक गांव लपसीपुर जाकर तीन लाख चौदह हजार की लागत से बने निर्मित स्मृति द्वार का लोकार्पण वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फीता काट कर किया। विक्रांत सिंह रिशु ने कहा कि समाज उसी को याद करता है जो समाज के प्रति आजीवन समर्पित रहता है।
इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि स्व.रघुपति सिंह खुशमिजाजी उनके व्यक्तित्व से झलकती थी बात करते तो सामने वाला मोहित हो,जाता,अपने से छोटा हो या बड़ा सम्मान सबको वे बराबर देते थे। छात्र जीवन से ही एक जुझारू राजनैतिक नेता के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ी जाति धर्म संप्रदाय की भावना से परे सबकी दिन रात मदद किया करते थे, असमय उनके निधन से गहरा आघात लगा है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है और वह नौजवानों के प्रेरणा स्रोत थे। ब्लाक प्रमुख रमेश कन्नौजिया ने स्व.रघुपति सिंह को याद करते हुए कहा कि वे शोषितो वंचितों के हितों के लिए संघर्ष करने वाला योद्धा बताया। उपेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह झबलू ने सभी आगंतुकजनों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख अरुण सिंह, चंचल चौबे, ऋषभ सिंह, आर्यन सिंह, रणधीर सिंह, अंजनी सिंह, बुद्धू सेठ, उदय शंकर चौरसिया, पूर्व प्रधान डब्बू सिंह, दिलावर सिंह, अंशु सिंह, राजन चौबे, बालमुकुंद सिंह, तेज नारायन सिंह, ओम प्रकाश सिंह, परमात्मा सिंह, विनोद सिंह, विजय बहादुर यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार