निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के शेरपुर तिराहे से भदुली पुल तक जर्जर सड़क मार्ग की समस्या के निदान को लेकर अपने परिवार के साथ समाजसेवी अरुण कुमार शेरपुर तिराहे पर एक दिवसीय अनशन पर बैठे। शुक्रवार की सुबह दस बजे समाजसेवी अरुण कुमार, उनकी पत्नी सभासद कुलदीप कौर एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे। भूखे प्यासे एक परिवार को रोड पर बैठे देखकर आसपास के राहगीरों में चर्चा का विषय बन गया। जब अनशनरत परिवार की खबर प्रशासन तक पहुंची तो 5 बजे तहसीलदार निजामाबाद केशव प्रसाद मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लिए और कहा कि यह जनहित से जुड़ी समस्या है। इसे प्राथमिकता के तौर पर उचित पटल पर भेज दिया जाएगा। तहसीलदार के आश्वासन पर अरुण कुमार ने अनशन तोड़ा।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र