निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बा की समस्याओं सहित निजामाबाद भदुली मार्ग के चौड़ीकरण व मरम्मत की मांग को लेकर काफी दिनों से समाजसेवी अरूण कुमार व कुलदीप कौर प्रयासरत हैं। कोई कार्यवाही न होने पर गुरूवार को भूखहड़ताल पर बैठ गये। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने आश्वासन देते हुए जूस पिलाकर हड़ताल खत्म कराया।
निजामाबाद कस्बा निवासी समाज सेवी अरुण कुमार अपनी पत्नी कुलदीप कौर को लेकर निजामाबाद भदुली मार्ग पर भूख हड़ताल पर बैठे गये। उनकी मांग थी कि निजामाबाद से भदुली मार्ग का दोहरीकरण किया जाय और निजामाबाद से क्लान चौराहा तक इस मार्ग को दोहरीकरण किया जाय क्योंकि इस मार्ग की हालत बहुत खराब है। उन्होंने कहा कि सिंगल रोड कारण ट्रैफिक अधिक होने पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जनपद मुख्यालय का यह मार्ग आज तक सिंगल मार्ग हैं जो पूर्णरूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। सूचना पर लगभग तीन बजे उपजिलाधिकारी निजामाबाद प्रेमचंद मौर्य धरना स्थल पर पहुंच कर जूस पिला कर हड़ताल खत्म कराया और ज्ञापन लेकर अग्रिम कार्यवाही के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र